Friday, October 23rd, 2026

सभापति दुबे पहुंचे महंत कालेज, बच्चों को दिए कोविड नियमों का पालन करने की सलाह

रायपुर
नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे आज अचानक ही महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में पहुंचे जहां पर आॅफलाइन क्लास चल रही है। इस दौरान उन्होंने बच्चों को राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड नियमों का पालन करने की सलाह दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सभापति दुबे ने राष्ट्रगान कार्यक्रम भी शामिल हुए, इसके बाद विद्यार्थियों से बातचीत की तथा उनके अध्ययन संबंधी  समस्याओं की जानकारी लेने के बाद भी जल्द ही उसका समाधान करने का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य मुखर्जी , समस्त अध्यापक गण, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष  बाकर अब्बास उपस्थित थे।

 

#Chairman Dubey

Source : Agency

पाठको की राय