Friday, October 23rd, 2026

सभापति दुबे सपरिवार किया खारुन नदी में गणेश विसर्जन

रायपुर
नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे सपरिवार गणेश विसर्जन हेतु खारून नदी पहुंचे और पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश का विसर्जन किया। इससे पूर्व सभापति दुबे ने पार्षद वीरेंद्र देवांगन व जोन अधिकारियों के साथ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के दिशा निर्देश के पालन करते हुए विसर्जन कुंड को स्वच्छ रखने एवं नदी में ट्रीट करके पानी को प्रवाहित करने हेतु दिशा निर्देश देते हुए विसर्जन स्थल का जायजा लिया।

 

#Chairman Dubey

Source : Agency

पाठको की राय