सभापति ने मजदूर दिवस पर किया सूखा राशन वितरित
रायपुर
मजदूर दिवस के अवसर पर शनिवार को रायपुर नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने मजदूरों को सुखा राशन एवं खाद्य सामग्री वितरित की। प्रमोद दुबे ने बताया कि लॉकडाउन के अवसर पर उनके वार्ड के एवं रायपुर शहर के बहुत सारे ऐसे परिवार हैं जिनका काम अभी बंद है सरकार की ओर से उन्हें राशन दुकान से चावल मिल जा रहा है लेकिन दैनंदिनी की चीजें आटा, तेल, पोहा, साबुन, चाय पत्ती, शक्कर एवं अन्य सामग्री जो आवश्यक है को विवरण करने का निर्णय लिया है। प्रमोद दुबे ने बताया कि जिन परिवार में सभी सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव है उनके यहां भोजन उपलब्ध का भी कार्य किया जा रहा है।
Source : Agency

पाठको की राय