Thursday, October 22nd, 2026

चहल का बड़ा खुलासा, बताया कब और किनके कहने पर पहनते हैं पर्पल कैप

नई दिल्ली
राजस्थान रॉयल्स (RR) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने आईपीएल 2022 में एक बार फिर से पर्पल कैप हासिल कर ली है। चहल के सिर पर लंबे समय से पर्पल कैप सजी हुई थी, लेकिन RCB के गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने उनसे यह कैप छीन ली थी। हालांकि चहल ने लखनऊ सुपर जायंटस के खिलाफ एक विकेट चटकाने के बाद फिर से यह कैप वापस ले ली है। चहल के इस सीजन में अब तक 24 विकेट हो चुके हैं तो वहीं हसरंगा के उनसे एक विकेट कम है। आरआर के स्पिनर चहल के पास काफी समय से पर्पल कैप होने के बाद भी वह इसे हमेशा नहीं पहनते हैं। इसका खुलासा खुद उन्होंने क्रिकइंफों के साथ बातचीत में किया है।

युजी ने साथ ही यह भी बताया कि वह किनके कहने पर पर्पल पहनते हैं। चहल ने कहा, 'मैं पर्पल कैप नहीं पहनता। मैं इसे केवल एक ओवर के लिए पहनता हूं वो भी तब, जब ब्रॉडकास्टर्स मुझसे इसका अनुरोध करते हैं। मैंने अपने अब तक के करियर में सिर्फ 15 या 20 बार ही कैप पहनी है। मैं आमतौर पर कैप नहीं पहनता। मैं पर्पल कैप का बहुत सम्मान करता हूं। लेकिन मुझे इस कैप को पहनने में अजीब लगता है।' Yuzvendra Chahal ने रविवार को लखनऊ के खिलाफ 42 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। इसके बाद चहल के अब फिर से सबसे ज्यादा विकेट हो गए हैं और उन्होंने फिर से पर्पल कैप अपने नाम कर ली है। पर्पल कैप की रेस में चहल ने यह कैप हसरंगा से वापस ली है। चहल के 13 मैचों से 24 विकेट हो गए हैं जबकि हसरंगा के 23 विकेट हैं।

 

#Chahal

Source : Agency

पाठको की राय