Thursday, October 22nd, 2026

चहल या बिश्नोई टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे : आकाश चोपड़ा

नई दिल्ली.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि युजवेंद्र चहल या रवि बिश्नोई में से कोई एक टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम में जगह पक्की कर सकता है। चहल को घरेलू धरती पर होने वाले वनडे विश्व कप 2023 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली। 2016 में अपने डेब्यू के बाद से भारत की सफेद गेंद वाली टीम में नियमित 33 वर्षीय चहल ने इंग्लैंड में 2019 विश्व कप में खेला था और 12 विकेट लिए थे।

आकाश चोपड़ा ने कहा, "युजी चहल खुद को ऐसी स्थिति में पाते हैं जहां भारतीय टीम उन्हें पूरे साल अपने साथ रखती है लेकिन जब कोई विश्व स्तरीय टूर्नामेंट आता है, तो वे कहते हैं, 'धन्यवाद सर' हमें आपकी सेवाओं की ज़रूरत नहीं है।'' "युज़ी या रवि में से कोई एक उस भारतीय टीम का हिस्सा होगा जिसे 2024 टी20 विश्व कप के लिए चुना जाएगा। ऐसे में ये टूर्नामेंट इन दोनों के लिए अहम है। मैं वास्तव में यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि रवि बिश्नोई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कैसा प्रदर्शन करते हैं।"

चोपड़ा ने पांच गेंदबाजों को चुना जिनके प्रदर्शन पर वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान करीब से नजर रखेंगे। चहल और बिश्नोई के अलावा, युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक भी इस सूची में थे। चोपड़ा ने कहा कि अपनी तेज रफ्तार से दुनिया को हैरान करने के बाद यह युवा खिलाड़ी फिलहाल भटका हुआ लग रहा है। उमरान मलिक की कहानी एक खूबसूरत कहानी रही है, लेकिन यह अभी तक पूरी नहीं हुई है। अर्शदीप सिंह भी सूची में थे। साथ ही दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज, मुकेश कुमार, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के दौरान खेल के विभिन्न प्रारूपों में पदार्पण किया था, वो भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

 

 

#Former Indian cricketer Aakash Chopra

Source : Agency

पाठको की राय