Wednesday, October 21st, 2026

CGPSC Scam: बालोद के इस थाने में दर्ज हुआ पूर्व चेयरमैन सहित अन्य पर मामला, शिकायतकर्ता का नाम उजागर नहीं

बालोद.

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कथित घोटाले मामले को लेकर बालोद जिले के अर्जुंदा थाने में पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी सहित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। धारा 420 एवं भ्रष्ट्राचार अधिनियम के तहत यह मामला पंजीकृत किया गया है। एसपी एसआर भगत ने इसकी पुष्टि की है वहीं मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण शिकायत कर्ता का नाम अभी गुप्त रखा गया है, पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखा गया है लेकिन पूरा मामला हायर एजेंसी को सौंपा जाएगा।

पुलिस के अनुसार, बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र के अभ्यर्थी ने लिखित में शिकायत की है कि वह पीएससी द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2021 में शामिल हुआ था। वह प्रीलिम्स और मेंस पास होने के बाद इंटरव्यू तक पहुंचा। उसका इंटरव्यू भी अच्छा गया, लेकिन चयन नहीं हुआ, जबकि कुछ लोग इंटरव्यू से तुरंत निकल गए। उसके बाद भी उनका चयन हो गया। इसमें पीएससी के तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का बेटा, बहू, पुत्री और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। इनके अलावा कांग्रेसी नेता, अधिकारी, कर्मचारी और प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदार भी थे। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में जो उम्मीदवार परीक्षा में नहीं बैठे थे। उनका भी चयन हुआ है।

पूरे मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अपराध पंजीबद्ध तो हो चुका है क्योंकि मामला हाई प्रोफाइल है इसलिए इसे बेहद संजीव के साथ जांच किया जा रहा है शिकायतकर्ता के परिवार और उसके नाम को गुप्त रखा गया है मामला बेहद संवेदनशील है उन्होंने बताया की धारा 420 के साथ-साथ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है बालोद में शिकायत के बाद पूरा पुलिस प्रशासन इस मामले में जुट गया है।

 

#complainant is not revealed#case registered#against the former chairman and others#police station of Balod.

Source : Agency

पाठको की राय