CGPSC Exam: पीएससी परीक्षा में 921 परीक्षार्थी नहीं हुए शामिल, कलेक्टर ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण
रायपुर.
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर (सीजीपीएससी) द्वारा आज राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा केंद्र शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय और निर्मल हायर सेकंडरी स्कूल का कलेक्टर विजय दयाराम के ने निरीक्षण कर केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अनुपस्थित परीक्षार्थियों का संज्ञान लेकर उनके पेपर को जमा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीपी बाहर,नोडल अधिकारी मनोज बंजारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 रविवार को दो पाली में पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे तक और अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक जिले के 9 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई। पहली पाली में 3992 परीक्षार्थी शामिल होने थे, लेकिन 3071 ही उपस्थित हुए और 921 अनुपस्थित रहे। नोडल अधिकारी परीक्षा एवं संयुक्त कलेक्टर मनोज बंजारे ने बताया कि परीक्षा केन्द्र शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा नंबर-2, जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देश्यीय हायर सेकंडरी स्कूल, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकंडरी स्कूल, शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल नंबर-2, निर्मल हायर सेकंडरी स्कूल, बाल विहार हायर सेकंडरी स्कूल, झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज धरमपुरा नंबर-3, शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय और हम अकादमी मेन रोड कालीपुर जगदलपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
#Collector#surprise inspection#CGPSC exam centres#921 candidates#not appear

पाठको की राय