Friday, October 23rd, 2026

CGBSE 10th का रिजल्‍ट जारी, डायरेक्‍ट लिंक से करें चेक

रायपुर

 CGBSE बोर्ड ने 10वीं के एग्‍जाम रिजल्‍ट का लिंक एक्टिव कर दिया है. जो छात्र इस वर्ष 10वीं में थे, वे अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं. रिजल्‍ट चेक करने का लिंक results.cg.nic.in पर लाइव है.

इ‍तने छात्र हुए फर्स्‍ट डिवीज़न पास
इस वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 4,67,261 छात्रों ने रजिस्‍ट्रेशन किया था, जिसमें से 4,46,393 फर्स्‍ट डिवीज़न पास हुए हैं और 9,024 छात्रों को सेकेण्‍ड डिवीज़न पास किया गया है. कोई भी छात्र फेल नहीं किया गया है और सभी को 11वीं के लिए पास घोषित किया गया है.

रोल नंबर की मदद से चेक करें रिजल्‍ट
बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं का रिजल्‍ट जारी कर दिया है. रिजल्‍ट डाउनलोड करने का लिंक लाइव है जिसपर विजिट कर छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. लॉगिन करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा तथा कैप्‍चा दर्ज कर सब्मिट करना होगा. रिजल्‍ट इंटरनल मार्किंग के आधार पर तैयार किया जाएगा.

CGBSE 10th Result 2021: ऐसे करें डाउनलोड
स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in अथवा results.cg.nic.in पर जाएं.
स्‍टेप 2: होमपेज पर फ्लैश हो रहे रिजल्‍ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्‍टेप 3: आप एक नये पेज पर रीडायरेक्‍ट हो जाएंगे, यहां लॉगिन करना होगा.
स्‍टेप 4: अपना रजिस्‍ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें और सब्मिट करें.
स्‍टेप 5: रिजल्‍ट आपकी स्‍क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें.

ऐसे तैयार होगी मार्कशीट
बता दें कि कोरोना महामारी के खतरे के बीच CGBSE ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी. कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए एक नई मार्किंग स्‍कीम जारी की गई थी और इसी के आधार पर रिजल्‍ट तैयार किया गया है.राज्य की नई मूल्यांकन नीति के अनुसार, हाई स्कूल के छात्रों को बोर्ड द्वारा जारी किए गए असाइनमेंट के आधार पर नंबर दिए जाएंगे. यदि किसी छात्र ने अपना असाइनमेंट नहीं किया है या प्रैक्टिकल में अनुपस्थित रहा है, तो उसे मिनिमम पासिंग मार्क्‍स दिए जाएंगे.

 

#बोर्ड ने 10वीं के एग्‍जाम रिजल्‍ट

Source : Agency

पाठको की राय