Wednesday, October 21st, 2026

CG: युवक को नंगाकर बेदम पीटा; दोस्तों ने वीडियो बनाकर किया वायरल,पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

रायपुर.

राजधानी रायपुर में एक युवक का अपहरण का वीडियो सामने आया था। वीडियो में बदमाश युवक के दोनों हाथ को रस्सी से बांधकर, कपड़े उतारकर पिटता हुआ नजर आ रहा था। इतना ही नहीं बदमाश युवक को धमका रहा था कि 50 हजार रुपये चाहिए, वरना तेरा गला काट दूंगा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला है।

वायरल विडियो को वरिष्ठ अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए विडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पतासाजी कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक के नेतृत्व में एंटी क्राइम एंड यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने विडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पतासजी शुरू की। इस दौरान पुलिस ने प्रार्थी की पहचान करने के साथ ही आरोपियों की पहचान दिनेश सोनी, साहयोगी सोनू नायक और राज नायक को पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में प्रार्थी ने बताया कि वह 23 जनवरी को थाना गंज क्षेत्रांतर्गत गंजपारा स्थित शराब दुकान गया था, जहां उसकी मुलाकात एक लड़के से हुई। दोनों एक साथ मिलकर शराब पिए। शराब पीने के बाद लड़के ने प्रार्थी से 50 हजार रुपये की मांग की। इस दौरान प्रार्थी के मेरे पास पैसे नहीं है कहने पर बदमाश अश्लील गाली गलौच करते हुए धमकाकर जबरन अपने एक्टिवा में उसे बैठा लिया। इसके बाद कोटा स्थित एक मकान में ले जाकर वह अपने अन्य साथियों को बुलाकर फिर प्रार्थी से पैसों की मांग की।

प्रार्थी पास पैसा नहीं है कहने पर बदमाश उसकी जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं उसके हाथ को रस्सी से बांधकर, सारे कपड़े उतार कर बेदम पिटाई की। बदमाश के सहयोगी ने युवक का विडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़ित के रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 49/2024 धारा 363, 384, 342, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन और जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी ----
0- दिनेश सोनी 29 साएल, निवासी राजातालाब, थाना सिविल लाइन, रायपुर
0- सोनू नायक 23 साल, निवासी थाना सरस्वती नगर, रायपुर
0- राज नायक 20 साल, निवासी कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर

 

#young man stripped#naked and beaten to death#Police arrested#accused took out a procession

Source : Agency

पाठको की राय