Tuesday, October 20th, 2026

CG: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक; तीन लोग झुलसे

जांजगीरा चांपा.

नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कासा में शॉर्ट सर्किट की वजह से किराना दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का समान जलकर राख हो गया। आगे बुझाने के दौरान पिता, बेटा और बेटी आग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए नवागढ़ अस्पताल भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार, नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कासा में रामप्रकाश कश्यप के घर के पास ही किराने की दुकान है।

दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगा गई। आग पर काबू पाने के लिए रामप्रकाश कश्यप और उसका बेटा और बेटी ने प्रयास किया। इस दौरान तीनों झुलस गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन  समय पर नहीं पहुंची। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, मोहल्ले के लोगों ने देखा और किसी तरह से पानी डालकर आग पर काबू पाया। घायल रामप्रकाश कश्यप (40) का पैर, नंदनी कश्यप (12) का पैर और बालक का पैर भी आग की लपेट में आने से झुलस गया है। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

#Shop's goods burnt#ashes#three people burnt#short circuit

Source : Agency

पाठको की राय