Tuesday, October 20th, 2026

CG: साय सरकार ने 11 मंत्रियों को सौंपा जिलों का प्रभार; जनसंपर्क, जनसमस्याओं का होगा निराकरण

रायपुर.

छत्तीसगढ़ सरकार लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से कमर कस ली है। हर कदम फू्ंक-फूंककर रख रही है। इसी क्रम में पार्टी ने विभिन्न जिलों के लिए जिला समिति की अध्यक्षता करने, जनसंपर्क और जनसमस्याओं का निराकरण के लिए अपने मंत्रियों को प्रभार सौंपा है। दोनों डिप्टी सीएम यानी अरुण साव और विजय शर्मा समेत 11 मंत्रियों को विभिन्न जिलों के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यहां देखें, इन मंत्रियों को इन जिलों का मिला प्रभार-
    उप मुख्यमंत्री अरूण साव को बिलासपुर, कोरबा और बेमेतरा
    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी
    मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को बस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, कोण्डागांव और नारायणपुर
    मंत्री रामविचार नेताम को रायगढ़, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
    मंत्री दयालदास बघेल को महासमुंद, गरियाबंद और सूरजपुर
    मंत्री केदार कश्यप को रायपुर, सुकमा, बीजापुर और दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा
    मंत्री लखनलाल देवांगन को मुंगेली, कबीरधाम और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
    मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को बलौदाबाजार-भाटापारा और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
    मंत्री ओपी चौधरी को सरगुजा, जांजगीर-चांपा और जशपुर
    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को बलरामपुर-रामानुजगंज और सक्ती
    मंत्री टंकराम वर्मा को धमतरी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का प्रभार

    राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों के लिए जिला समिति की अध्यक्षता करने , जनसंपर्क और जनसमस्याओं का निराकरण के लिए मंत्रिपरिषद के सदस्यों को प्रभार सौंपा गया। pic.twitter.com/YDa1Y8ySxo
    — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) February 2, 2024

 

#Public relations#public problems#resolved#government handed over#charge of districts#11 ministers.

Source : Agency

पाठको की राय