Wednesday, October 21st, 2026

CG: किसानों के समर्थन में राहुल गांधी, कहा- INDIA की सरकार आएगी तो मिलेगी MSP, पूरी होगी स्वामीनाथन की रिपोर्ट

अंबिकापुर.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ अंबिकापुर पहुंचे। अंबिकापुर में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आज किसान दिल्ली की ओर मार्च कर रहे हैं। उन्हें रोका जा रहा है, उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं, वे क्या कह रहे हैं। वे सिर्फ अपनी मेहनत का फल मांग रहे हैं। बीजेपी सरकार ने एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा की, लेकिन वे एमएस स्वामीनाथन की कही बात को लागू करने को तैयार नहीं हैं।'

राहुल गांधी ने कहा, स्वामीनाथन ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा है कि किसानों को वाकई एमएसपी का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार ऐसा नहीं कर रही है। जब भारत सरकार सत्ता में आएगी तो हम भारत के किसानों को एमएसपी की गारंटी देने वाला (कानून) देंगे। स्वामीनाथन रिपोर्ट में जो उल्लेख किया गया है, हम उसे पूरा करेंगे।' अंबिकापुर नगर के कला केंद्र मैदान में आयोजित आमसभा के बाद राहुल गांधी कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा अचानक दो दिन के लिए स्थगित हो गई है। दिल्ली में किसानों के आंदोलन में उपजे विवाद के बाद राहुल व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दिल्ली निकलना पड़ा। अंबिकापुर में आमसभा के बाद राहुल गांधी की यह यात्रा बलरामपुर जिले के ओर रवाना होने वाली थी कि अचानक यात्रा स्थगित कर दी गई। यह यात्रा दो दिन के लिए स्थगित की गई है। दो दिन बाद फिर से राहुल गांधी यात्रा आरंभ करेंगे। बलरामपुर के बाद यात्रा झारखंड राज्य में प्रवेश करेगी।

 

#MSP available#Indian government#Swaminathan's report#be completed#Rahul Gandhi#support of farmers

Source : Agency

पाठको की राय