Friday, October 23rd, 2026

CG पावर कंपनी में जेइ और डाटा एंट्री आपरेटर भर्ती शुरू

 रायपुर
 छत्तीसगढ़ में स्टेट पावर कंपनीज में जूनियर इंजीनियर (जेई) और डाटा एंट्री आपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए अनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 सितम्बर से दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। आवेदन करने की यह प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2021 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यार्थी पावर कंपनी की वेबसाइट www.cspc.co.in पद पर लाग-इन करके आवेदन जरूरी दस्तावेजों के साथ अपलोड कर सकते हैं। डाटा एंट्री आपरेटर के पदों के लिए प्राप्त आनलाइन आवेदनों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों की अनलाइन प्रतियोगी परीक्षा और कौशल परीक्षा आयोजित होगी।

जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के अध्यक्ष अंकित आनंद ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, जनरेशन कंपनी और ट्रांसमिशन कंपनी में जेई के 307 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही डाटा एंट्री आपरेटर के 400 पदों पर भर्ती होगी। इसमें डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में जेई के 193 पद, जनरेशन कंपनी में 62 और ट्रांसमिशन कंपनी में 12 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। तीनों पावर कंपनी में सिविल संकाय के 40 पद हैं, जिनके लिए भी आवेदन मंगाए गए हैं।

 

पावर कंपनी में जूनियर इंजीनियर पद के लिए मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्राॅनिक्स, कम्प्यूटर साईंस, इंफारमेशन टेक्नालाजी एवं सिविल संकाय के लिए आवेदन मंगाए हैं। इसके लिए न्यूनतम अहर्ता इन संकायों में त्रिवर्षीय डिप्लोमा है। जेई के पात्र अभ्यर्थियों की आनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) (प्रतियोगी परीक्षा) आयोजित की जाएगी, जिसकी मेरिट सूची के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 

इसी तरह डाटा एंट्री आपरेटर के लिए ट्रांसमिशन कंपनी में 50 पद और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 350 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अंतर्गत बस्तर (जगदलपुर) क्षेत्र में 68 और सरगुजा (अंबिकापुर) क्षेत्र में 44 पदों पर भर्ती होगी। बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के लिए वहीं के स्थानीय निवासी ही आवेदन कर सकेंगे। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग और राजनांदगांव क्षेत्र के लिए डाटा एंट्री आपरेटर के 238 पद हैं, जिनमें पूरे प्रदेश के मूल निवासी आवेदन कर सकेंगे।


इसी तरह डाटा एंट्री आपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातक डिग्री के साथ पीजीडीसीए, डीसीए, कोपा कोर्स वाले पात्र होंगे। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस या आईटी में बीई-बीएससी या बीसीए डिग्रीधारी भी पात्र होंगे। कंप्यूटर साइंस, आइटी में एमएससी व एमसीए वाले भी आवेदन कर सकेंगे।

 

#अनलाइन आवेदन

Source : Agency

पाठको की राय