CG News: मंत्री दयाल दास के बंगले में एक आरक्षक ने गोली मारकर की खुदकुशी, छुट्टी से लौटा था जवान
रायपुर.
राजधानी रायपुर में मंत्री बंगले में एक आरक्षक ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है, जहां तड़के तीन बजे मंत्री दयाल दास बघेल के स्टेशन रोड स्थित बंगले में सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस जवान की आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कॉन्स्टेबल रोहित सलामे एक सप्ताह पहले 25 दिन छुट्टी से लौटा था। घटना की रात जवान अपनी ड्यूटी दो बजे खत्म कर लिया था। रेस्ट करने के लिए गार्ड रूम गया था। उसने रात को 2 बजे ब्रश भी किया। इसके बाद रोहित सलामे आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। देर रात घटना की सूचना मिलने पर रायपुर एसएसपी संतोष सिंह, कंपनी कमांडर नेहरू राम साहू, डीएसपी लाइन निलेश द्विवेदी, आरआई वैभव मिश्रा और गंज थाना प्रभारी आशीष यादव घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शुरुआती जांच पड़ताल के बाद आरक्षक की लाश को हॉस्पिटल भेज दिया है। घटना के संबंध में पुलिस जांच में जुट गई है।
#constable shot himself#posted bungalow#Minister Dayal Das#returned from leave

पाठको की राय