CG: अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे विधायक इंद्र साव, अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
भाटापारा.
भाटापारा विधायक इंद्र साव अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ नगर के जय स्तम्भ चौक में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ विधायक इंद्र छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र को छोड़कर धरना दे रहे हैं। इससे पहले भी विधायक ने भाटापारा एसडीएम कार्यालय के सामने अवैध शराब मामले में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दे चुके हैं।
लेकिन उनका आरोप है कि धरना देने के बाद भी अधिकारियों के द्वारा अवैध शराब मामले में लिप्त लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसकी वजह से अनिश्चतकालीन प्रदर्शन करने की आवश्यकता पड़ गई। भाटापारा विधायक इंद्र साव अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ नगर के जय स्तम्भ चौक में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ विधायक इंद्र छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र को छोड़कर धरना दे रहे हैं। इससे पहले भी विधायक ने भाटापारा एसडीएम कार्यालय के सामने अवैध शराब मामले में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दे चुके हैं।
#MLA Indra Sao#indefinite strike#demanding action#against sale#illegal liquor

पाठको की राय