CG: रायपुर में नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का मंत्री वर्मा ने किया शुभारंभ, 25 राज्यों से जुटेंगे खिलाड़ी
रायपुर.
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने शुक्रवार राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित नेशनल ताइक्वांडो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है।
मंत्री वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने दो दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 25 राज्यों के 800 खिलाड़ी शामिल होंगे। विभिन्न राज्यों से आए ताइक्वांडो के नन्हें-नन्हें 14 वर्षीय बालक-बालिका खिलाड़ी भी शामिल हैं।
#Minister Verma#inaugurated#National Taekwondo Competition#25 states players#gather in Raipur

पाठको की राय