छग कांग्रेस में 70 से अधिक हो सकती है, मंत्री सिंहदेव का बड़ा बयान
पेंड्रा
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में विधायक के.के. ध्रुव के बेटे के शोक सभा में पहुंचे थे. जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी 70 विधायक है. आगे और विधायक बढ़ सकते हैं. ऐसी चर्चा हो रही है. जब उनसे पूछा गया कि कौन विधायक होंगे, इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा.
मंत्री टीएस सिंहदेव के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. बाबा के बयान ने कई कयासों को जन्म दे दिया है कि आखिर वो कौन विधायक है, जो कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. इस पर सबकी निगाहें अटक गई है. वहीं सिंहदेव ने ढाई-ढाई साल के सवाल से खुद को अलग करते हुए कहा कि इस पर बहुत बात हो चुकी है. मेरे शुभचिंतकों और शीर्ष नेताओं ने सलाह दी है कि इस पर शांत रहना उचित है.
राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि कल पीएल पुनिया का फोन आया था, उनसे चर्चा हुई है. कोरोना कॉल में अपनी सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के नियमितीकरण के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि हमने उनका यूज़ नहीं किया है. फिलहाल कोरोना लगभग समाप्त हो चुका है. यदि ऐसी परिस्थिति आएगी, तो उन्हें फिर से काम देंगे. यदि नई भर्ती होगी, तो उनको अलग से बोनस अंक देने पर विचार चल रहा है.
बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली में रेणु जोगी की सोनिया गांधी की मुलाकात की चर्चा की थी. जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि जोगी कांग्रेस का कांग्रेस का में विलय हो सकता है. वर्तमान में जोगी कांग्रेस के 4 विधायक है. जबकि कांग्रेस विधायकों को संख्या 70 है. यदि जनता कांग्रेस का कांग्रेस में विलय होता है, तो विधायकों की संख्या बढ़कर 74 हो जाएगी. अब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान के बाद एक बार फिर से विलय की अटकलें तेज हो गई हैं.

पाठको की राय