Wednesday, October 21st, 2026

CG: चलती बाइक पर रोमांस करते दिखें प्रेमी जोड़े; गाड़ी की टंकी पर गर्लफ्रेंड को बैठाकर दौड़ा रहा था बाइक

बिलासपुर.

बिलासपुर के छत्तीसगढ़ में एक प्रेमी जोड़े का वीडियो सामाने आया है। वीडियो में लड़का-लड़की चलती बाइक पर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। लड़की को बाइक की टंकी पर बैठकर लड़का गाड़ी चलाते हुए दिख रहा है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसका वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो कि अब वायरल हो रहा है। प्रेमी जोड़े निडर होकर बाइक में रोमांस करते हुए सड़कों पर घूम रहे हैं।   

बताया जा रहा है कि यह वीडियो बिलासपुर के सरकंडा इलाके का है। वीडियो में लड़की बाइक की टंकी पर बैठी हुई है। वहीं युवक बाइक चला रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की लड़के के कंधे पर सिर टिकाई हुई है। लड़का स्पीड में बाइक दौड़ा रहा है। दोनों बेफिक्र होकर रोमांस कर रहे हैं। जिस तरह से सरेआम यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए बाइक में लड़का-लड़की का वीडियो सामने आया है। इससे अब ट्राफिक पुलिस और पुलिस प्रशासन के खिलाफ सवाल उठने लगा है। लोगों का कहन है कि क्या अब पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। प्रदेश में स्टंट बाजी और इस तरह का कई वीडियो देखने को मिला है। वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ नोटिस भेजा दिया है।

 

#bike driven with girlfriend on tank

Source : Agency

पाठको की राय