Thursday, October 22nd, 2026

छग कांग्रेस ने नये राष्ट्रीय अध्यक्ष खडगे से मुलाकात कर दी बधाई

रायपुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रभारी महामंत्री अमरजीत सिंह चावला ने आज नईदिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे से मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं.

मरकाम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ आने को आमंत्रित किया जिसे खडगे ने स्वीकार करते हुए कहा कि दीपावली के बाद वे छत्तीसगढ़ आएंगे। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री अमरजीत सिंह चावला ने भी नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को तिरंगा कपड़ा से बनी मौली पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल भी उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय