Wednesday, October 21st, 2026

CG: IMA के 19वें राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन, डिप्टी सीएम बोले- बढ़ती बीमारियों के कारण बढ़ी डॉक्टरों की जरूरत

रायपुर.

आईएमए के 19वें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि  के रूप में शामिल हुए। दो दिवसीय सम्मेलन के समापन अवसर पर उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री  ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले ये हमारी प्राथमिकता है।

वर्तमान में बढ़ती बीमारियों के कारण डॉक्टरों की जरूरत बढ़ी है और ऐसे में उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ी है। आईएमए की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा संगठन है, जो चिकित्सा क्षेत्र में जन कल्याण के लिए काम कर रहा है। इस अवसर पर प्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य चिकित्सा क्षेत्र  में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को पूरा करना और आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को शत प्रतिशत इलाज की सुविधा प्रदान करना है। कार्यक्रम को लेकर आईएमए के स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. विनोद तिवारी ने बताया कि दो दिन के सम्मेलन में  गरीब एवं आदिवासी दूरस्थ क्षेत्रों में मरीजों का इलाज करने के लिए योजना बनाई गई है। इसमें वनवासी कल्याण आश्रम जशपुर तथा आदिवासी क्षेत्रों में शिविर लगाकर मरीजों का निशुल्क इलाज किया जाएगा। जांजगीर जिले के कुष्ठ रोग अस्पताल में महिलाओं के कैंसर और गंभीर रोग की जांच शिविर लगाकर  की जाएगी।

 

#Deputy CM#need of doctors#increased#increasing diseases

Source : Agency

पाठको की राय