Monday, October 19th, 2026

लोक सेवा केंद्र शहपुरा में सुशासन दिवस में हितग्राहियों को बांटे प्रमाण पत्र

डिंडोरी
शहपुरा में सुशासन दिवस के अवसर पर शहपुरा तहसीलदार अमृतलाल धुर्वे ने शुक्रवार दोपहर को आय प्रमाण पत्र ,मूल निवासी के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र बांटे ।

विदित हो कि सुशासन की नई पहल को लेकर 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक लोक सेवा केंद्र शहपुरा में सुशासन दिवस मनाया जा रहा है जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों को मात्र 15 मिनट में आय प्रमाण पत्र और मूल निवासी पत्र बना कर दिए गए , लोक सेवा केंद्र शहपुरा में प्रमाण पत्र बांटते समय  शहपुरा तहसीलदार अमृतलाल धुर्वे  ,लोक सेवा प्रबंधक नीरज गुप्ता, सदन सिंह , संदीप झारिया सहित हितग्राही मौजूद रहे ।

 

Source : Agency

पाठको की राय