Monday, October 19th, 2026

दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्तता प्रमाण-पत्र

रायपुर
दिव्यांगजनों को भर्ती करने के संबंध में नियोजकों द्वारा रिक्त पदों की जानकारी विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा आमंत्रित की जानी है। दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्तता प्रमाण-पत्र शिविर हेतु श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, रोजगार महानिदेशालय दिव्यांगों हेतु नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर जबलपुर के सहयोग से उपयुक्तता प्रमाण-पत्र शिविर का आयोजन जनवरी 2022 के द्वितीय सप्ताह में प्रस्तावित है।

उप संचालक विशेष रोजगार रायपुर ने बताया कि इस शिविर में भाग लेने हेतु ऐसे नियोजकों से रिक्तियां आमंत्रित है जो दिव्यांगजनों की भर्ती करना चाहते है। शिविर में भर्ती हेतु योग्यता निर्धारित करने एवं उपयुक्तता प्रमाण-पत्र शिविर में ही प्रदान किये जायेंगे। नियोजक रिक्तियां विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु) पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, सिविल लाइन्स रायपुर के पते पर प्रेषित कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 0771-4044081 से प्राप्त किया जा सकता हैं।

 

#Certificate

Source : Agency

पाठको की राय