गाम पंचायत बांका, हर्रवाह तथा बिलासपुर का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण
उमरिया
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ईला तिवारी ने करकेली जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बांका, हर्रवाह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खेलावन डेहारिया उपसंचालक कृषि, के.के. रैकवार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करकेली, प्रमोद शुक्ला डीपीएम एनआरएलम, रामनाथ चंदेले तकनीकी विशेषज्ञ वाटरशेड परियोजना, मनीषा कान्ड्रा जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, जीतेन्द्र मिश्रा व सुनील सिंह परिहार, उपयंत्री आर.पी. सिंह गहरवार, ब्लाक समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, रूप चन्द्र सीएफटी समन्वयक निम्नानुसार अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत बांका में उन्नतशील श्रीराम कुमार सिंह कुशवाहा के द्वारा की जा रही एकीकृत खेती के कार्य का निरीक्षण किया। जिनके द्वारा बहुफसलीय खेती में फूल गोभी, मटर, आलू, प्याज, चकूंदर, गाजर, गेंहू व सरसो की फसलों की खेती वैधानिक विधि से की जा रही है। जैविक खाद का निर्माण भी संबंधित कृषक द्वारा किया जा रहा है।
इसी तरह ग्राम पंचायत हर्रवाह एवं बिलासपुर में महिला स्वसहायता समूह के साथ बैठक की गई जिसमें स्वसहायता समूह द्वारा किये जा रहे आर्थिक गतिविधियों के बारे में मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा विस्तृत चर्चा की गई एवं फूल की खेती व सब्जी उत्पादन को बढावा देने हेतु प्रेरित किया गया । सभी प्रकार के कर समूहों द्वारा वसूली के निर्देश दिये गये। समूहों को स्वच्छता के घटकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। ग्राम पंचायत बिलासपुर में निर्माणाधीन सी.एस.सी. को एक सप्ताह में पूर्ण कराये जाने हेतु सचिव व उपयंत्री को निर्देशित किया गया .

पाठको की राय