Tuesday, October 20th, 2026

मध्य क्षेत्र कंपनी ने कोलार को बनाया शहर संभाग

भोपाल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ता सेवाओं में विस्तार और सुविधाओं के मद्देनजर शहर वृत्त भोपाल एवं संचारण संधारण वृत्त भोपाल को पुनर्गठित करते हुए कोलार को शहर संभाग बनाया गया है। अब कोलार शहर संभाग में दानिशकुंज सिटी जोन, बैरागढ़ चीचली सिटी जोन एवं मिसरोद टाउन जोन का कार्यक्षेत्र शामिल रहेगा। इसी प्रकार कोलार के शेष ग्राम पंचायत क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए कंपनी द्वारा संचारण संधारण भोपाल वृत्त के अंतर्गत रातीबड़ उपसंभाग के अधीन कजलीखेड़ा एवं बगरोदा नये वितरण केन्द्र बनाये गये हैं। उल्लेखनीय है कि मौजूदा उच्चदाब कोलार उपसंभाग शहर वृत्त भोपाल के अंतर्गत कार्य करेगा।

 

 

#मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण

Source : Agency

पाठको की राय