Wednesday, October 21st, 2026

जल शक्ति अभियान के कार्यों का केंद्रीय दल ने किया निरीक्षण

सीधी
जल शक्ति अभियान सीधी जिले के केंद्रीय दल से नोडल अधिकारी भारत सरकार के उप सचिव राजू लाल मीणा तथा तकनीकी अधिकारी श्रीमती राकिया 24 से 27 अगस्त तक जिले के भ्रमण में हैं। उन्होंने 25 अगस्त को मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल धोटे के साथ भ्रमण के दौरान कुसमी के कुन्दौर , लुरघुटी, पिपरही और मझौली में समदा, मझगवा व ठोंगा ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर के नवीन तालाब निर्माण, पुष्कर धरोहर के तालाब व स्टाप डैम जीर्णोद्धार, वेल्हा बांध पुनर्भरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपयोगकर्ता दल से कार्यों की उपयोगिता के सम्बंध में चर्चा भी की।

दल द्वारा  ठोंगा के दानव पर्वत में नीम व बेल के पौधों का रोपण किया । भ्रमण में कार्यपालन यंत्री हिमांशु तिवारी , एसडीओ ए के द्विवेदी, उपयंत्री राजेंद्र नर्रे, प्रदीप द्विवेदी , दिलीप तिवारी व सम्बन्धी ग्राम पंचायत के सरपंच गण व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

 

#Central team

Source : Agency

पाठको की राय