Thursday, October 22nd, 2026

भोपाल-इंदौर के बीच बनेगी सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी

भोपाल
भोपाल-इंदौर के बीच प्रदेश की पहली और सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनेगी। इसको लेकर मुंबई की एक कंपनी ने सरकार को प्रस्ताव दिया गया है। ये प्रस्ताव देवास जिले के लिए है। यहां फिल्म सिटी बायपास स्थित शंकरगढ़ की पहाड़ी पर बनाई जाएगी। इसके लिए रश्मि टेलीफिल्म्स मुंबई ने पहले फेस में 150 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है। टेलीफिल्म कंपनी ने इस अनोखे प्रस्ताव पर प्रजेंटेशन भी दिया। गौरतलब है कि देवास जिले की शंकरगढ़ पहाड़ी इंदौर-भोपाल बायपास पर स्थित है। वीरान पड़े इस इलाके को प्रशासन ने कुछ समय पहले हरा-भरा कर दिया है। यहां बड़ी संख्या में पौधरोपण के साथ-साथ टूरिज्म को भी विकसित किया गया है।

देवास जिला प्रशासन लगातार इसकी खूबसूरती बढ़ाने में जुटा हुआ है। शंकरगढ़ की पहाड़ी इतनी ऊंची है कि दूर से ही स्पष्ट दिखाई देती है। यहां से शानदार साइट दिखाई देती हैं। खासकर बारिश में तो इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां आॅस्ट्रेलियन फिल्म शेरू द लायन की शूटिंग हुई थी। इस फिल्म के अलावा भी कई फिल्मों की शूटिंग यहां हो चुकी है। कुछ समय पहले कई बड़े एक्टर यहां फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे। इन एक्टर में अभिनेता संजय दत्त भी शामिल थे। 

 

#Central India

Source : Agency

पाठको की राय