Tuesday, October 20th, 2026

बिहार के कई शहरों में सेंट्रल जीएसटी का छापा, 24 कारोबारियों के लिए करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी

 मुजफ्फरपुर 

सेंट्रय जीएसटी ने बिहार के विभिन्न जिलों के दो दर्जन से अधिक कारोबारियों के यहां टैक्स नहीं जमा करने को लेकर दबिश दी। अब तक की जांच में 11 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी पकड़ी गयी है। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सुपौल, दरभंगा समेत अन्य शहरों की चुनिंदा कंपनी और ठेकेदारों के यहां छापे की कार्रवाई की गई। सबसे ज्यादा छह करोड़ की गड़बड़ी पटना स्थित विन्ध्या टेली लिंक कंपनी के यहां मिली है।

यह कंपनी पूरे देश में ऊर्जा और टेलीकॉम सेक्टर में काम करती है। इसका मुख्यालय पटना में है। इसने नार्थ और साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी तथा बीएसएनएल में करोड़ों रुपये की कई बड़ी ठेकेदारी से जुड़ा काम किया है। लेकिन, किसी वर्क ऑर्डर में जीएसटी भरा ही नहीं। ऊपर से दो करोड़ का गलत तरीके से रिटर्न के जरिए लाभ भी ले लिया।

ठेका से जुड़ी अन्य कंपनी एसपी मलिक के यहां 1.37 करोड़ की गड़बड़ी पकड़ी गयी है। यह नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के साथ काम करती है। बिजली कंपनी से काम के बदले करोड़ों रुपये पेमेंट लिया, लेकिन जीएसटी नहीं दिया। यह कंपनी 1.37 करोड़ का स्रोत नहीं बता पा रही है। जीटीएल इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी के यहां भी 1.87करोड़ की गड़बड़ी मिली है।
 

 

#सेंट्रल जीएसटी का छापा

Source : Agency

पाठको की राय