Tuesday, October 20th, 2026

PM फसल बीमा पर केंद्र सरकार की नई योजना, जून से करेगी ये काम

नई दिल्ली  

केंद्र सरकार ने कहा कि किसानों को फसल बीमा पॉलिसी देने के लिए वह घर-घर वितरण अभियान शुरू करेगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के आगामी खरीफ सत्र मे कार्यान्वयन के सातवें साल में प्रवेश के साथ योजना शुरू की जा रही है। कृषि मंत्रालय ने कहा कि घर-घर चलाया जाने वाला अभियान 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी किसान पीएमएफबीवाई के तहत सरकार की नीतियों, भूमि रिकॉर्ड, दावे की प्रक्रिया और शिकायत निवारण के बारे में सभी जानकारी से अच्छी तरह से वाकिफ हों। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जून से शुरू होने वाले आगामी खरीफ सत्र में योजना लागू करने करने वाले सभी राज्यों में घर-घर जाकर अभियान शुरू किया जाएगा।

फरवरी 2016 में शुरू की गई पीएमएफबीवाई का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली फसल के नुकसान/क्षति से पीड़ित किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। मंत्रालय के अनुसार, पीएमएफबीवाई के तहत 36 करोड़ से अधिक किसानों के आवेदनों का बीमा किया गया है, इस साल 4 फरवरी तक इस योजना के तहत 1,07,059 करोड़ रुपये से अधिक दावों का भुगतान किया जा चुका है।

 

#PM फसल बीमा

Source : Agency

पाठको की राय