Tuesday, October 20th, 2026

केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ सकता है 3 परसेंट महंगाई भत्ता


केंद्रीय कर्मचारियों को फेस्टिव सीजन में एक और खुशखबरी मिल सकती है. महंगाई भत्ता 17 परसेंट से बढ़कर 28 परसेंट हो चुका है साथ ही HRA भी 24 परसेंट से बढ़कर 27 परसेंट कर दिया गया है. लेकिन एक गुड न्यूज आगे भी है.

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही एक और तोहफा मिल सकता है. जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्ते का ऐलान होना है. इसमें 3 परसेंट की और बढ़ोतरी हो सकती है. AICPI के जून 2021 में आए आंकड़ों से साफ हो गया कि DA 31.18 परसेंट होगा, लेकिन, DA का कैलकुलेशन राउंड फिगर में होता है. ऐसे में DA 31 परसेंट देय होगा. यानी अगर 3 परसेंट इजाफा होता है तो कर्मचारियों को 31 परसेंट पर महंगाई भत्ता मिलेगा. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और न ये बताया गया है कि ये कब से लागू होगा.

कर्मचारी यूनियन का मानना है कि सरकार को जल्द ही 3 फीसदी महंगाई भत्ते (3% DA hike) के बढ़ाने का ऐलान करना चाहिए. AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2021 के इंडेक्‍स में 1.1 अंक की बढ़ोतरी हुई है. जून में इंडेक्स 121.7 पर पहुंचा है. ऐसे में जून 2021 के लिए महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा होना तय है.


कर्मचारी यूनियन की डिमांड के चलते चर्चा है कि जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance news in Hindi) का ऐलान इसी महीने हो सकता है. हालांकि, इसकी कोई डेडलाइन तय नहीं है. लेकिन, सरकार सितंबर में ऐलान करके इसका भुगतान अक्टूबर की सैलरी में कर सकती है. कर्मचारी यूनियन का मानना है कि सितंबर में महंगाई भत्ते का ऐलान होता है तो सरकार को जुलाई से लेकर अब तक एरियर भी देना चाहिए. क्योंकि, पहले ही डेढ़ साल के एरियर पर कोई बात नहीं बनी है.

 

Source : Agency

पाठको की राय