Wednesday, October 21st, 2026

केंद्र ने राज्यों को 1,16,665 करोड़ किये हस्तांतरण

नई दिल्ली
 केंद्र ने  राज्य सरकारों को 58,333 करोड़ रुपये के सामान्य मासिक हस्तांतरण के मुकाबले 1,16,665 करोड़ रुपये की कर हस्तांतरण की दो किस्तें जारी कीं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह भारत सरकार की अपनी पूंजी और विकासात्मक व्यय में तेजी लाने के लिए राज्यों के हाथों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

कर हस्तांतरण संविधान के अनुच्छेद 280 (3) के तहत गठित 15वें वित्त आयोग के मुख्य कार्यो में से एक है।

आयोग संघ और राज्यों के बीच करों की शुद्ध आय के वितरण के संबंध में सिफारिशें करता है।

 

#1#16#665 करोड़

Source : Agency

पाठको की राय