Wednesday, October 21st, 2026

केंद्र का जातीय जनगणना नहीं करवाना दुर्भाग्यपूर्ण होगा, हमने नहीं छोड़ी उम्मीद: उपेंद्र कुशवाहा 

पटना
जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि जातीय जनगणना कराने को लेकर केंद्र सरकार का अंतिम फैसला अभी नहीं आया है। हमलोगों को अब भी उम्मीद है कि केंद्र सरकार इस पर सकारात्मक निर्णय लेगी। पर, अगर केंद्र जातीय जनगणना नहीं कराता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा। पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस विषय पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में जो जवाब रखा है, वह चिंताजनक है। पर, हमलोगों ने उम्मीद अभी नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार अपने स्तर से जातीय जनगणना कराती है तो यह उतना लाभदायक नहीं होगा। देश स्तर पर होना ही सही मायने में लाभदायक होगा, क्योंकि पिछड़ों के लिए बहुत सारी योजनाएं केंद्र सरकार की भी होती हैं, जिसमें इस गणना का लाभ उन्हें नहीं मिल सकेगा। वहीं कुशवाहा के बिहार भ्रमण के सातवें एवं अंतिम चरण की शुरुआत शनिवार को हुई। इसी क्रम में एक अक्टूबर को पटना, तीन को अररिया, चार को किशनगंज, 22 को लखीसराय और 23 अक्टूबर को मुंगेर में भ्रमण करेंगे।
 

 

#Center

Source : Agency

पाठको की राय