Tuesday, October 20th, 2026

WPI के आधार वर्ष में बदलाव कर सकता है केंद्र

नई दिल्ली
विभाग के सचिव अनुराग जैन ने बताया, वर्तमान में सूचकांक में 697 उत्पाद शामिल हैं। इनमें 117 प्राथमिक उत्पाद, 16 ईंधन-बिजली और 564 विनिर्मित उत्पाद हैं।

सरकार थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) की गणना के लिए आधार वर्ष को 2011-12 से बदलकर 2017-18 करने की तैयारी में है। इस पर चर्चा चल रही है। आधार वर्ष में बदलाव से देश में मूल्य स्थिति की अधिक वास्तविक तस्वीर पेश करने में मदद मिलेगी।

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने पिछले साल जून में कार्यसमूह की तकनीकी रिपोर्ट का मसौदा जारी किया था। उसमें थोक मूल्य सूचकांक के आधार वर्ष को संशोधित करने और औषधीय पौधों, पेन ड्राइव जैसी करीब 480 नई वस्तुओं को जोड़ने का सुझाव था।

विभाग के सचिव अनुराग जैन ने बताया, वर्तमान में सूचकांक में 697 उत्पाद शामिल हैं। इनमें 117 प्राथमिक उत्पाद, 16 ईंधन-बिजली और 564 विनिर्मित उत्पाद हैं। नई श्रृंखला में इन तीन श्रेणियों में कुल 1,176 वस्तुओं का प्रस्ताव किया गया है। इनमें 131 प्राथमिक उत्पाद, 19 बिजली-ईंधन और 1,026 विनिर्मित उत्पाद शामिल हैं।

 

#WPI

Source : Agency

पाठको की राय