समारोहपूर्वक मानेगा लोक देवता बाबा रामदेव का जन्मोत्सव
अमिताभ पाण्डेय
भोपाल। (अपनी खबर )
बाबा रामदेव दरबार मंदिर रुणिचा धाम सेवा समिति की ओर से कोलार की राजहर्ष कॉलोनी के बाबा रामदेव मंदिर में राजस्थान के प्रसिद्ध लोक देवता श्री बाबा रामदेव का दो दिवसीय जन्मोत्सव रविवार से मनाया जाएगा।
इसके अंतर्गत अनेक कार्यक्रम होंगे। मंदिर के पुजारी राजेश गुरु ने बताया कि 28 अगस्त को शाम सात बाजे से सुंदरकांड, भजन-कीर्तन और जागरण के कार्यक्रम होंगे, जिसमें शहर के कई जाने-माने भजन गायक प्रस्तुतियां देंगे। दूसरे दिन 29 अगस्त को सुबह नौ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई नयापुरा स्थित बीजासेन मंदिर पहुंचेगी। वापस रामदेव मंदिर पहुँचने पर इसका समापन होगा।
शाम 5:00 बजे से कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार विश्वदीप नाग ने धर्मप्रेमी नागरिकों से इस आयोजन में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है।

पाठको की राय