Monday, October 26th, 2026

हर घर तिरंगा फहराकर उत्साह से मनाएँ आजादी का अमृत महोत्सव : मंत्री देवड़ा

भोपाल
वित्त्, वाणिज्यिक कर एवं योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा ने सभी देशभक्त नागरिक बंधुओं से अपील की है कि अपने घरों पर तिरंगा फहराकर पूरे उत्साह से आजादी का अमृत महोत्सव मनाएँ। यह अवसर अपने राष्ट्र और प्रदेश पर गर्व करने का अवसर है।

मंत्री देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृतव एवं कुशल मार्गदर्शन में भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्रभक्ति की भावनाओं से जुड़ा अवसर है। तिरंगा फहराकर हम अपने राष्ट्र के प्रति कृतज्ञ होने की भावना का प्रदर्शन करें।

वित्त्‍मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेतृत्व में मध्यप्रदेश के चहुँमुखी विकास की ओर अग्रसर होकर सशक्त प्रदेश बना रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से "हर घर तिरंगा" अभियान में सक्रिय भागीदारी के साथ तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना प्रदर्शित करने की अपील की है।

 

Source : Agency

पाठको की राय