बादाम के हेल्दी ट्विस्ट के साथ मनाएं फसलों का त्योहार!
भारत में फसलों का त्योहार काफी महत्वपूर्ण होता है। देशभर में इसे अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। भले ही इसे मनाने के तरीके अलग-अलग हों, लेकिन त्योहार का सार बदलता नहीं। माघी के रूप में जाना जाने वाला यह त्योहार उत्तर भारत में लोहड़ी, उत्तर-पूर्व में माघ बिहू, पश्चिम में उत्तरायण, दक्षिण में पोंगल और दक्षिण और पूर्व में मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है।
देशभर में यह परंपरा भरपूर फसलों का आभार व्यक्त करने के रूप में मनाया जाता है। बादाम को अच्छी सेहत का तोहफा माना जाता है। इसलिए, इन खास पलों के लिए यह एक पौष्टिक विकल्प के रूप में हो सकता है। अपने पौष्टिक गुणों के लिए ख्यात बादाम में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। बादाम में जिंक पाया जाता है और यह पोषक तत्व इम्युनिटी बढ़ाने, उसके विकास और उसे बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें प्रोटीन और विटामिन ई तथा एंटीआॅक्सीडेंट पाया जाता है। रिसर्च में बादाम को भोजन में शामिल करने के फायदों के बारे में लगातार बताया जा रहा है। इससे दिल की सेहत बेहतर होने से लेकर टाइप 2 डायबिटीज को नियंत्रित करने और पेट भरे होने का एहसास कराने जैसे फायदे शामिल हैं। इस दौरान परंपरा के अनुसार हम ज्यादातर कई तरह की मिठाइयां और नमकीन खाते हैं।
भारत में लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां जैसे डायबिटीज बड़े पैमाने पर पाई जाती है, ऐसे में इसे हेल्दी तरीके से मनाना जरूरी है। इसलिए, फसलों के इस मौसम में अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को पारंपरिक मिठाई का बॉक्स देने से बेहतर है चुनिंदा बादाम का बॉक्स दिया जाए। त्योहारों का आनंद लेने हुए सेहत को महत्व देने के बारे में, फिटनेस एक्सपर्ट और सेलिब्रिटी मास्टर इंस्ट्रक्टर यास्मी न कराचीवाला का कहना है, त्योहारों का समय लजीज खाने और उत्सव का होता है,ऐसे में भला खुद को खाने से कैसे रोक सकता है। जीवन में ऐसे कई तरीके हैं जिससे चीजों को संतुलित किया जा सके और मध्यम मार्ग अपनाया जा सके। हुए शीला कृष्णास्वामी, न्यूट्रिशन एंड वेलनेस कंसल्टेंट कहती हैं, त्योहार का मौसम अपनों से जुड़ने और अपना प्यार, स्नेह और परवाह जताने का एक बेहतरीन मौका देते हैं। लेकिन यह वह समय भी होता है जब हम सावधानी नहीं बरतते और डटकर त्योहारी पकवान खाने लगते हैं।
इससे बचने के लिए, हम पारंपरिक मिठाइयों तथा नमकीन की जगह सेहतमंद विकल्प चुनकर उत्सव के सामान्य तरीकों को बदल सकते हैं। ऐसा ही हेल्दी विकल्प है, बादाम। रितिका समद्दर, रीजनल हेड- डायटेटिक्स, मैक्स हेल्थकेयर- दिल्ली का कहना है, त्योहारों के दौरान हम मिठाइयां और तले-भुने स्नैक खाने के प्रति आकर्षित हो जाते हैं।

पाठको की राय