Thursday, October 22nd, 2026

12 सितंबर को होगा सीसीएसयू कैंपस एंट्रेंस टेस्ट

मेरठ
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में एमएड एवं एलएलएम कोर्स में प्रवेश के लिए एंट्रेंस टेस्ट 12 सितंबर को होगा। परीक्षा के लिए जल्द केंद्र तय हो जाएंगे। छात्र एक सितंबर से अपनी लॉगइन आईडी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उक्त दोनों कोर्स में विवि में 5277 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। उक्त कोर्स में अंतिम प्रवेश काउंसिलिंग के जरिए होंगे। विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए शनिवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए। 2021 को छोड़ बीते वर्षों में इंटर पास स्टूडेंट स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। पहले दिन रात आठ बजे तक 215 स्टूडेंट ने स्नातक स्तर पर बीए, बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीएससी और बीएससी एजी ऑनर्स कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कराए। सर्वाधिक 165 रजिस्ट्रेशन बीए में हुए। मेरठ में 78 स्टूडेंट ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। इस साल पासआउट इंटर स्टूडेंट को रजिस्ट्रेशन के लिए अभी इंतजार करना होगा।
 

 

#12 सितंबर

Source : Agency

पाठको की राय