Saturday, October 24th, 2026

CBSE ने बनाया नया पेमेंट सिस्टम, बचेगा समय

पटना
सीबीएसइ ने इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से विभिन्न भुगतानों के प्रबंधन और वितरण के लिए एक सिस्टम तैयार किया है. इसके माध्यम से पेमेंट करने में समय की भी बचत होगी और साथ ही इसमें गलतियों की संभावनाएं न के बराबर होंगी. सीबीएसइ से संबद्ध स्कूलों और सीटीइटी भर्ती परीक्षा जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सार्वजनिक परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी सीबीएसइ बोर्ड के पास है.

इसी को देखते हुए नया सिस्टम लागू किया गया है. यह इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम ऑटोमैटिक कैलकुलेशन करेगा. इससे इंस्पेक्शन रिर्पोट के जमा होने के बाद आइपीएस डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर की अनुमति देगा. यह सिस्टम सेल्फ डिक्लेरेशन और सर्टिफिकेशन पर काम करेगा. साथ ही ऑटोमैटिक वैलीडेशन चेक भी करेगा. यह सिस्टम एफिलिएशन, इंस्पेक्शन पेमेंट, बोर्ड और सीटीइटी परीक्षाओं के ड्यूटी पेमेंट के लिए शुरू कर दिया गया है.

 

Source : Agency

पाठको की राय