CBSE : 30 नवंबर से 10वीं व एक दिसंबर से होगी 12वीं की टर्म-1 परीक्षा
पटना
सीबीएसइ ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की टर्म-1 परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी. 10वीं की परीक्षा 30 नवंबर से शुरू होगी और 11 दिसंबर को परीक्षा समाप्त होगी. वहीं 12वीं की परीक्षा एक से 18 दिसंबर को चलेगी. इसके अलावा 10वीं के माइनर सब्जेक्ट में आने वाले फाइन आर्ट्स व अन्य स्किल सब्जेक्ट की परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होगी.
वहीं, 12वीं के माइनर सब्जेक्ट की परीक्षा 16 नवंबर से शुरू होगी. गौरतलब है कि माइनर सब्जेक्ट के मार्क्स टोटल पर्सेंटेज में नहीं जोड़ा जाता है. सीबीएसइ की ओर से मौसम को देखते हुए परीक्षा के समय भी बदलाव किया गया है. इस बार 10वीं और 12वीं की टर्म-1 परीक्षा 11:30 बजे से शुरू होगी. 90 मिनट की परीक्षा में विद्यार्थियों को इस बार पेपर पढ़ने के 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा.
इस दिन इन विषयों की होगी परीक्षा
10वीं कक्षा
- 30 नवंबर सोशल साइंस
- 2 दिसंबर साइंस
- 3 दिसंबर होम साइंस
- 4 दिसंबर मैथेमेटिक्स स्टैडर्ड, मैथेमेटिक्स बेसिक
- 8 दिसंबर कंप्यूटर एप्लिकेशन
- 9 दिसंबर हिंदी
- 11 दिसंबर इंग्लिश
12वीं कक्षा
- 1 दिसंबर सोशियालॉजी
- 3 दिसंबर इंग्लिश
- 6 दिसंबर मैथेमेटिक्स
- 7 दिसंबर फिजिकल एजुकेशन
- 8 दिसंबर बिजनेस स्टडी
- 9 दिसंबर जियोग्राफी
- 10 दिसंबर फिजिक्स
- 11 दिसंबर साइकॉलजी
- 13 दिसंबर अकाउंटेंसी
- 14 दिसंबर केमिस्ट्री
- 15 दिसंबर इकोनॉमिक्स
- 16 दिसंबर हिंदी
- 17 दिसंबर पोलिटिकल साइंस
- 18 दिसंबर बायोलॉजी

पाठको की राय