Friday, October 23rd, 2026

साहिबगंज में 1250 करोड़ रुपये के अवैध पत्थर खनन मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी

रांची
साहिबगंज में 1250 करोड़ रुपये के अवैध पत्थर खनन मामले में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच कर रही सीबीआई की टीम ने मंगलवार को तीन राज्यों के 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह छापेमारी बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, नेताओं व नौकरशाहों के करीबी प्रेम प्रकाश आदि से जुड़े ठिकानों पर हुई है।

इनमें पटना के एक, कोलकाता के दो, साहिबगंज के 13, रांची के तीन व गुमला के एक ठिकाने शामिल हैं। इस छापेमारी में सीबीआइ ने लगभग 60 लाख रुपये नकदी, एक किलोग्राम सोना, 1.2 किलोग्राम सोना-चांदी के गहने, 61 कारतूस व चल-अचल संपत्ति से संबंधित भारी मात्रा में दस्तावेज, शेल कंपनियों में निवेश से संबंधित कागजात आदि जब्त किया है।

इनमें पंकज मिश्रा के सहयोगी भगवान भगत के ठिकाने से सीबीआइ ने एक किलोग्राम सोना व 61 कारतूस जब्त किया है। वहीं, दूसरे सहयोगी साहिबगंज के मिर्जा चौकी निवासी रंजन वर्मा के ठिकाने से 47 लाख रुपये नकदी मिले हैं। देर रात तक सीबीआई की छापेमारी जारी रही।

 

#major action by CBI

Source : Agency

पाठको की राय