Wednesday, October 21st, 2026

एनसीएल के नेहरू चिकित्सालय मे सीबीआई का छापा

सीबीआई ने एसओ (ई) सिविल को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ किया ट्रैप

सिंगरौली
जबलपुर की सीबीआई टीम ने एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत में पदस्थ स्टाफ अधिकारी(ई) सिंविल रोहित दास मीना एवं ओवरसियर मनदीप गुप्ता को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीबीआई की इस कार्यवाही से एनएससी जयंत में हड़कम्प मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर में करीब एक बजे सीबीआई की 8 सदस्यी टीम ने प्रशासिनक विभाग सिंविल में पदस्थ एसओ (ई) सिविल रोहित दास मीना एवं ओवरसियर मनदीप गुप्ता द्वारा बिल पास करने के एवज में ठेकेदार विकास सिंह से दो लाख रुपये की मांग किया था।

जिसकी पहली किस्त 50 हजार रुपये देते सीबीआई टीम ने पकड़ लिया। सिविल के अधिकारियों द्वारा बोेरवेल के 8 लाख कार्य के बिल पास करने के एवज में 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग किया गया था। जिसकी शिकायत ठेकेदार विकास सिंह ने जबलपुर में किया था।

सीबीआई टीम ने सिविल कार्यालय में दो घंटे तक दस्तावेज खंगालने के बाद दोनो को हिरासत में लेकर जबलपुर ले गयी। पूछताछ के दौरान सीबीआई ने सीएमओ डा. विवेक खरे को भी बुलाकर उक्त मामले में पूछताछ किया।

 

#CBI

Source : Agency

पाठको की राय