Saturday, October 24th, 2026

ममता सरकार में मंत्री मानस भूनिया से CBI ने दो घंटे तक पूछताछ की

कोलकाता
सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने आई-कोर पोंजी घोटाला मामले में सोमवार को पूछताछ की। यह पूछताछ पश्चिम बंगाल के मंत्री मानस भुनिया से उनके कार्यालय में की गई। पूछताछ करीब दो घंटे तक चली। इससे पहले बताया गया था कि भूनिया सीबीआई के समक्ष उपस्थित नहीं हो सकेंगे। इसके पीछे उनके विधानसभा क्षेत्र में बारिश के चलते हुए जल-जमाव की निगरानी को वजह बताया गया था। 

मेदिनीपुर में सबांग विधानसभा सीट से हैं विधायक
भूनिया पश्चिम मेदिनीपुर में सबांग विधानसभा सीट से विधायक हैं। भुनिया को साल्ट लेक में सीजीओ कॉम्प्लेक्स कायार्लय में सोमवार को करीब 12 बजे हाजिर होने को कहा गया था। जब भूनिया सीबीआई के समक्ष हाजिर नहीं हुए तो जांच एजेंसी करीब पौने दो बजे सीधे उनके न्यू माकेर्ट के पास स्थित ऑफिस पहुंच गई। यहां पर उनसे करीब दो घंटे तक पूछताछ चली।

पार्थ चटर्जी से भी हो चुकी है पूछताछ
गौरतलब है कि भूनिया को समन जारी किया गया था। सीबीआई ने उन्हें यह समन वरिष्ठ मंत्री पार्थ चटर्जी (वाणिज्य और उद्योग) से पूछताछ के एक हफ्ते बाद जारी किया था। पार्थ चटर्जी से भी आई-कोर घोटाला मामले में सीबीआई ने पूछताछ की थी। यह पूछताछ भी चटर्जी के ऑफिस में की गई थी। केंद्रीय एजेंसी की पूछताछ करीब दो घंटे तक चली थी।
 

 

#CBI

Source : Agency

पाठको की राय