Saturday, October 24th, 2026

जांच में एक्टिव हुई CBI, डीजीपी से मांगी मर्डर और रेप के मामलों की जानकारी

 कोलकाता 
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामलों को लेकर सीबीआई एक्टिव हो गई है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बंगाल चुनाव के बाद हुए रेप और मर्डर केसों की जानकारी राज्य के डीजीपी से मांगी है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने गुरुवार को ही सीबीआई और एसआईटी को बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामलों की जांच का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा कि रेप और मर्डर के मामलों की जांच सीबीआई करेगी और उससे इतर अन्य मामलों की जांच एसआईटी करेगी। राज्य की टीएमसी सरकार शुरू से ही सीबीआई जांच का विरोध कर रही थी, लेकिन उसे दरकिनार करते हुए हाई कोर्ट ने जांच का आदेश दिया है।

हालांकि अब ममता बनर्जी सरकार का कहना है कि वह इस फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील करेगी। टीएमसी के सांसद सौगत रॉय ने कोर्ट के फैसले के बाद कहा था कि पार्टी की ओर से शीर्ष अदालत में इस निर्णय को चुनौती दी जा सकती है। 
 

 

#CBI

Source : Agency

पाठको की राय