Wednesday, October 21st, 2026

NSE की पूर्व प्रमुख चित्रा रामकृष्ण के सलाहकार 'बाबा' आनंद सुब्रमण्यम को CBI ने किया गिरफ्तार

 नई दिल्ली

 नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कुछ साल पहले हुई गड़बड़ियों के मामले में सीबीआई  ने आनंद सुब्रमण्यम को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई के अधिकारियों ने शुक्रवार की सुबह इसकी जानकारी दी। सीबीआई ने चेन्नई में उसके आवास पर छापा मारा था। चर्चा है  आनंद सुब्रमण्यम ही बाबा बनने का ढोंग कर रहा था। बाबा बनकर वह एनएसई प्रमुख चित्रा रामकृष्ण को प्रभावित कर रहा था।
 
मार्केट रेग्युलेटर सेबी के मुताबिक, आनंद की पत्नी सुनीता को स्टॉक एक्सचेंज के चेन्नई ऑफिस में 1 अप्रैल 2013 से 31 मार्च 2014 के बीच कंसल्टेंट के रूप में नौकरी मिली थी। उस समय उसकी सैलरी 60 लाख रुपए फिक्स की गई थी। उसी दिन आनंद को चीफ स्ट्रैटिजिक एडवाइजर नियुक्त किया गया था और उसकी सैलरी 1.68 करोड़ रुपए थी।
 

सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी एनएसई को-लोकेशन स्कैम को लेकर हुई है. एनएसई पर कुछ साल पहले हुए इस घोटाले में यह अभी तक की पहली गिरफ्तारी है। बताया जा रहा है कि आनंद सुब्रमण्यम को उसके चेन्नई वाले घर से गुरुवार की रात को गिरफ्तार किया गया। उसे दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय ले जाने की तैयारी है, जिसके बाद हिरासत के लिए उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

#CBI

Source : Agency

पाठको की राय