Saturday, October 24th, 2026

पूर्णिया में पप्पू यादव के समर्थकों पर मामला दर्ज, तेजस्वी के रोड शो में पत्थरबाजी का आरोप

पूर्णिया.

पूर्णिया लोकसभा सीट बिहार में हॉट सीट बना हुई है। पल-पल पूर्णिया की राजनीति बदलाव हो रहे हैं। अब पूर्णिया लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पप्पू यादव के समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पूर्णिया लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन से राजद समर्थित उम्मीदवार बीमा भारती के समर्थन में बिहार नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रोड शो कर रहे थे।

उसी दौरान पप्पू यादव के समर्थकों ने पूर्णिया के आरएन साह चौक पर पत्थरबाजी और विरोध प्रदर्शन किया था। उस हमले में राज्यसभा सांसद और राजद समर्थक छोटू यादव को चोट लगी थी। इसी मामले में राजद समर्थक छोटू यादव ने सहायक खजांची थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि कल यानी 23 अप्रैल को बिहार नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव के रोड शो का आयोजन मेफेयर होटल पूर्णिया से निकलकर हाट थाना क्षेत्र और मधुबनी थाना क्षेत्र के बाद आरएन साह चौक होते हुए पुनः वापसी का कार्यक्रम निर्धारित था। उसकी अनुमति अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा 06:30 से 09:00 बजे तक की दी गई थी। जुलूस अपने निर्धारित समय से निकलकर आरएन साह चौक से वापस हो रहा था। वापसी के दौरान आरएन साह चौक पर निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के समर्थक अपने प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी करने लगे और कुछ कार्यकर्ता गाड़ी के आगे आकर नारेबाजी करने लगे। इसके तुरंत बाद पुलिस द्वारा उन सभी को हटाकर  नेता प्रतिपक्ष बीमा भारती और मुकेश सहनी को आगे निकाल दिया गया तथा सभी दोबारा अपनी-अपनी गाड़ी में बैठ गए, जिन्हें सुरक्षित स्कॉर्ट कर मेफेयर होटल पहुंचा दिया गया।

 

#Tejashwi's road show#Pappu Yadav

Source : Agency

पाठको की राय