Saturday, October 24th, 2026

महिला वकील की पिटाई करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

बागलकोट

 

कर्नाटक के बागलकोट जिले से एक महिला वकील को पीटने का मामला सामने आया है। घटना पिछले शनिवार दोपहर की है, जहां विनायक नगर इलाके में सर्कल रोड पर महनतेश नाम के एक व्यक्ति ने सरेआम एक महिला की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी महनतेश महिला का पड़ोसी है और बगलकोट की हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी में फोटोग्राफी का काम करता है।

वहीं, पीड़ित महिला का नाम संगीता शिक्केरी है जो एक पेशे से एक वकील है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट की वजह संपत्ति विवाद बताई जा रही है।

शख्स ने महिला के पेट पर मारी लात
पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी महनतेश महिला वकील को पहले थप्पड़ मारता है। इसके बाद महिला के पेट लात मारता है। पेट पर लात पड़ने के बाद महिला अनबैलेंस्ड हो जाती है। जब महिला वहां मौजूद कुर्सी उठाकर उसे मारने की कोशिश करती है तो आरोपी उसे फिर से लात मारता है। इसके बाद वह महिला वहीं गिर जाती है। इस दौरान संगीता का पति मदद के लिए चिल्ला रहा है, लेकिन लोग खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं।

संपत्ति विवाद बनी वजह
शुरुआती जांच में संगीता और महनतेश के बीच एक संपत्ति विवाद का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसको लेकर कई दिनों से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। यही वजह है कि बीते दिन महनतेश ने संगीता और उसके पति पर हमला कर दिया। फिलहाल संगीता और उसके पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

 

#महिला वकील की पिटाई

Source : Agency

पाठको की राय