Saturday, October 24th, 2026

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर पांच थानों में मामला दर्ज, आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप

रोहतास.

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर रोहतास जिला के पांच थानों में मामला दर्ज हुआ है। उनपर आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप लगा है। दरअसल मंगलवार को काराकाट लोक सभा क्षेत्र में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने रोड शो किया था। इस रोड शो में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला शामिल हुआ था।

पवन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने के संबंध में रोहतास जिले के डेहरी अनुमंडल पदाधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि अकोढ़ी गोला थाने में पवन सिंह के विरोध चुनाव आचार संहिता उल्लंघन करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें अनुमति से अधिक गाड़ियों का काफिला रोड शो में शामिल किया गया था। वहीं बिक्रमगंज अनुमंडल पदाधिकारी अनिल बसाक का कहना है कि राजपुर, काराकाट, बिक्रमगंज और संझौली थाने में पवन सिंह के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार रोड शो के लिए सिर्फ पांच गाड़ियों की ही अनुमति दी गई थी। लेकिन उनके समर्थकों के द्वारा पवन सिंह के रोड शो में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला शामिल किया गया था, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इसके अलावा पवन सिंह के रोड शो में शामिल कई गाड़ियों में स्टिकर भी लगाए गए थे। इसी आधार पर प्राथमिक की दर्ज की गई है।

 

#Bhojpuri superstar#Pawan Singh

Source : Agency

पाठको की राय