Sunday, October 25th, 2026

8 विद्यार्थियों के खिलाफ लिप लाक वीडियो मामले में मामला दर्ज, फरवरी अंत की है पूरी घटना

मंगलुरु
लिप लाक मामले में आठ विद्यार्थियों के खिलाफ सिटी पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। यह घटना शहर के प्राइवेट अपार्टमेंट की है जिसका वीडियो वायरल हो गया। मामले में पाक्सो और आइटी एक्ट की विभिन्न धाराओं 376, 354, 354 (C) और 120 (B) के तहत मामले दर्ज किए गए। गिरफ्तार विद्यार्थियों में से एक 17 साल के लड़के ने सोशल मीडिया पर यह लिप लाक वीडियो अपलोड किया था।

फरवरी माह का है ये मामला
फरवरी माह के अंत में विद्याथियों ने एक फ्लैट में पार्टी की थी। इस दौरान इन्होंने ‘truth or dare' गेम खेला। गेम वाले इस वीडियो में स्कूल यूनिफार्म पहने एक लड़का और लड़की लिप लाक करते दिख रहे हैं जिन्हें इनके साथी चियर अप कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि मामले की पड़ताल में पता चला कि कई जगहों पर विभिन्न अवसरों के दौरान उत्पीड़न के वीडियो क्लिप दिखाकर 8 लड़कों द्वारा दो लड़कियों का यौन शोषण किया गया था जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सिटी पुलिस कमिश्नर एन शशि कुमार (N Shashi Kumar) ने इस पूरे मामले की जानकारी दी। कालेज प्रबंधन को विद्यार्थियों की गतिविधियों को मानिटर करना चाहिए और अनुशासनहीनता व दुर्व्यवहार को लेकर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

 

 

#Case registered

Source : Agency

पाठको की राय