Tuesday, October 20th, 2026

महिला नेत्री नूरी खान के खिलाफ आपत्तिजनक नारे मामले में केस हुए दर्ज

उज्जैन


कांग्रेस नेत्री नूरी खान के खिलाफ बीते दिनों कुछ लोगों ने टावर चौक पर आपत्तिजनक नारेबाजी की थी। जिसको लेकर नूरी ने मंगलवार को डा. आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे धरना दे दिया था। इसके बाद माधवनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने शिकायती आवेदन दिया था कि 29 जुलाई को राजनीतिक दल के सदस्यों व कुछ लोगों ने टावर चौक पर खान व उनके पति को लेकर आपत्तिजनक नारेबाजी की थी।

इसके वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। जिससे नूरी खान की भावनाओं को ठेस पहुंची थी। मामले को लेकर नूरी ने मंगलवार को टावर चौक पर डा. आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे धरना दे दिया था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान करने में जुटी है।

उज्जैन पुलिस ने दी चेतावनी, जारी किया हेल्पलाइन नंबर - पुलिस रख रही इंटरनेट मीडिया पर निगरानी

वाट्सएप, फेसबुक सहित अन्य इंटरनेट मीडिया पर किसी ने भड़काउ पोस्ट की तो ग्रुप के एडमिन पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। मंगलवार को पुलिस ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। शहर में कुछ दिनों से लगातार इंटरनेट मीडिया जैसे फेसबुक, वाट्सएप, इंस्टाग्राम व टेलीग्राम पर भड़काउ पोस्ट की जा रही है। जिसको लेकर तनाव की स्थिति बन रही है।

 

Source : Agency

पाठको की राय