Thursday, October 22nd, 2026

अंग्रेजी और देसी शराब के साथ जमीन पर रखे थे कारतूस, हाथ में तमंचा लहराती दिखी महिला

बरेली
सोशल मीडिया के इस दौर में तरह-तरह के वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। कुछ लोग फेमस होने के चक्कर में अपने वीडियो और फोटो खुद ही पोस्ट करते हैं तो कुछ लोग चोरी-छिपे वीडियो बनाकर पोस्ट कर देते हैं। इनमें कुछ ऐसे वीडियो भी होते हैं जो लोगों को परेशानी में भी डाल देते हैं। इसी तरह का वीडियो ओर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो पति और पत्नी का है। वीडियो में दोनों ही पति-पत्नी अवैध असलहों का प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। पति अवैध असलहों का शौकीन है तो पत्नी भी उससे कम नहीं है। वही भी अवैध तमंचा लहराती नजर आ रही हैं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

वीडियो बरेली जिले के फरीदपुर के गोटिया के रहने वाले शिवम वर्मा और उसकी पत्नी राखी वर्मा के बताए जा रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला किस तरह से तमंचा लहरा रही है। महिला के साथ जमीन पर एक अंग्रेजी और एक देशी शराब का क्वार्टर भी रखा दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं शराब के क्वार्टर के पास ही कारतूस भी रखे दिखाई दे रहे हैं।  जिन पति और पत्नी का वीडियो वायरल हुआ है वह एसओजी के सूत्र बताए जा रहे हैं। चर्चा है कि इसी वजह से खुलेआम अवैध तमंचे और शराब की बोतलों का प्रदर्शन करते वीडियो में नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों चर्चा का विषय बने हैं।

 

 

#Cartridges

Source : Agency

पाठको की राय