Wednesday, October 21st, 2026

अहमदाबाद पहुंची कैरेबियाई टीम, ODI और टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

 नई दिल्ली

भारतीय दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम अहमदाबाद पहुंच चुकी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 6 फरवरी से खेली जानी है। भारतीय टीम पहले ही अहमदाबाद पहुंच चुकी है। 6 फरवरी से पहले दोनों टीमें अहमदाबाद में प्रैक्टिस करेंगी। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम मंगलवार को रवाना हुई थी और भारतीय समय के मुताबिक बुधवार तड़के अहमदाबाद पहुंच गई। विंडीज क्रिकेट के आधिकारिक पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें कैरेबियाई खिलाड़ी एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं।

विंडीज क्रिकेट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हम सुरक्षित अहमदाबाद पहुंच गए हैं।' भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज खाली स्टेडियम में खेली जाएगी, जबकि टी20 सीरीज के लिए 75 फीसदी दर्शक स्टेडियम में जा सकेंगे।

 

#ODI

Source : Agency

पाठको की राय